यूरेनियम नगरी में विकिरण जागरूकता पर जोर
घाटशिला, सितम्बर 13 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा की पहचान देश के प्रमुख यूरेनियम खनन क्षेत्रों में होती है। यहां यूरेनियम खनन और प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियों के कारण समय-समय पर विकिरण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिंता बनी रहती है। ऐसे में लोगों में इसको लेकर जागरूकता पैदा करने को लेकर शनिवार को यूसील नरवा पहाड़ स्थित भाभा ऑडिटोरियम में यूसील द्वारा विकिरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूसील के सीएमडी डॉ काचम आनंद राव, निर्देशक (वित्त) विक्रम केसरी दास एवं विशिष्ट अतिथि में बीएआरसी मुंबई से प्रबल चौधरी उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए सीएमडी डॉ. काचम आनंद राव ने कहा कि लोग विकिरण को लेकर अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों को समझें और यह जानें कि हमारे आसपास विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.