यूरिया से भरा ट्रक पलटा, कालाबाजारी की जताई जा रही आशंका
हापुड़, जून 12 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असरा में शुक्रवार सुबह यूरिया से भरा एक ट्रक गांव के बीचों-बीच पलट गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो ट्रक में भरा यूरिया बिना वैध बिल और इनवाइस के मिला। आरोप है कि चालक और संबंधित फर्म के मालिक द्वारा दिखाया गया बिल भी जांच में भ्रामक निकला। जांच में जो बिंदु सामने आए, उनसे यूरिया की कालाबाजारी के बड़े खेल की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के सेकूवाला मोहल्ला इमरान यूरिया से भरा ट्रक लेकर हापुड़ जा रहा था। ट्रक चालक ने मुख्य मार्ग से जाने के बजाय गांव असरा-मुरादपुर मार्ग से निकली। इसी संदिग्ध स्थिति ने कृषि विभाग के अधिकारियों का ध्यान खींचा और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.