यूरिया वितरण में मनमानी का आरोप, एसडीएम से शिकायत
लखीमपुरखीरी, मई 6 -- साधन सहकारी समिति धौरहरा के कर्मचारियों पर किसानों ने यूरिया वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि बारिश होने के बाद किसानों को यूरिया की जरूरत है, लेकिन समिति के कर्मचारी किसानों को यूरिया नहीं दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वह चार पांच दिन से साधन सहकारी समिति धौरहरा में यूरिया खाद लेने के लिए दौड़ लगा रहे है लेकिन समिति के कर्मचारी व सचिव खाद नही दे रहे हैं। जबकि कुछ लोगों को लगातार खाद दी जा रही है। एसडीएम शशीकांत मणि व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत कर जांच कराने और खाद दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- यूरिया के लिए भटक रहे किसान यह भी पढ़ें- संकट : टोकन पर हो रहा यूरिया वितरण यह भी पढ़ें- खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.