यूरिया वितरण को लेकर आज समिति पर होगा धरना, प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गरीब मजदूर किसान पार्टी ने समिति प्रशासन पर छोटे एवं सीमांत किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार सुबह तक सभी किसानों को बिना भेदभाव यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई तो 29 मई को समिति परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि समिति द्वारा केवल खातेदार एवं सदस्य किसानों को ही यूरिया खाद दी जा रही है जबकि गैर सदस्य छोटे किसानों को स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में डीएम को फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.