यूरिया लेने को किसानों में मची मारामारी, पुलिस बुलानी पड़ी
बागपत, मई 26 -- बिनौली। सहकारी समिति बिनौली में मंगलवार को यूरिया खाद लेने आए किसानों में अफरातफरी मची रही। समितिकर्मियों ने पुलिस बुलाकर यूरिया का वितरण किया। इस दौरान कुछ किसान खाद के बगैर ही वापस चले गए। बीपैक्स बिनौली पर यूरिया खाद की एक गाड़ी आई। जिसकी सूचना किसानों को मिल गई। जिसके बाद सुबह होते ही जिवाना, दादरी, मुकीमपुरा, गल्हेता सिरसलगढ़, गढ़ीदुल्ला आदि गांवों के सैकड़ों किसान समिति परिसर में पहुंच गए। जिससे वहां पहले पर्ची प्राप्त करने को लेकर मारामारी मच गई। वहीं फिर गोदाम से यूरिया लेने को लेकर अफरातफरी मची गई। किसानों की भीड़ बेकाबू होने पर समितिकर्मियों ने पुलिस को बुलाकर खाद वितरण किया। शाम तक किसानों को वितरण किया गया। जिसके बाद स्टाक खत्म होने पर कुछ किसान वंचित रह गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.