झांसी, दिसम्बर 8 -- किसानों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत मारकुआ सहकारी समिति पर यूरिया न मिलने से सोमवार किसान आक्रोशित होे गए। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और मऊरानीपुर सड़क जाम कर दी। जिससे दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मांगे। उन्होंने जिम्मेदारों से यूरिया मांगी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। लेकिन, यातायात सुलभ करने पर बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मारकुआ सहकारी समिति पर सोमवार सुबह से यूरिया लेने के लिए किसानों की कतारें लग गईं। लेकिन, जैसे-जैसे वक्त बढ़ा और यूरिया न मिलने की आहट सुनाई तो किसान आक्रोशित होने लगे। आहिस्ता-आहिस्ता वह सड़क पर एकत्र हुए और वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.