शाहजहांपुर, मई 18 -- रोजा। जिले से यूरिया की अवैध निकासी रोकने के लिए कृषि विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजा और जमुका की दो खाद दुकानों को सील कर दिया। दोनों मामलों में रोजा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर के निर्देशन में टीम ने रोजा स्थित न्यू चौहान खाद भंडार से करीब 70 बोरी यूरिया ले जाते एक किसान से पूछताछ की। किसान ने खाद दुकान से खरीदने की बात कही। इसके बाद विभागीय टीम ने दुकान का स्टाक रजिस्टर जांचा, जिसमें कई कमियां मिलीं। जांच में यूरिया को पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी भेजे जाने की बात भी सामने आई। यह भी पढ़ें- कृषि विभाग की छापेमारी में खाद की दुकान सील इसी दौरान गुर्री बॉर्डर पर ई-रिक्शा से पांच बोरी यूरिया लखीमपुर ले जाते पकड़ी गई। जांच में आधार कार्ड श...