यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
बदायूं, जून 8 -- बदायूं। यूरिया खाद लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से संभल के रहने वाले ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और परिवार वालों को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के अभियासा गांव के पास हुआ। संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर काशी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय तालिब पुत्र अशफाक चंदौसी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया खाद लादकर म्याऊं जा रहा था। रास्ते में अभियासा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.