यूरिया खाद के लिए किसान परेशान
बाराबंकी, जून 13 -- रामनगर। खरीफ सीजन की खेती की तैयारी के बीच क्षेत्र के किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हैं। बिना फार्मर रजिस्ट्री के खाद न मिलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसानों का कहना है कि उनके आधार कार्ड और खतौनी में नाम अलग-अलग दर्ज होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है जिससे वे खाद लेने से वंचित हो रहे हैं। आखिर खेती कैसे होगी जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है उनका कहना है कि उनके वास्तविक रकबे की तुलना में कम भूमि दर्ज कर दी गई है। जिससे उन्हें आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.