गढ़वा, मई 31 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। मानसून से पहले हुई बारिश के बाद किसानों में यूरिया खाद खरीदने की होड़ मच गयी है। रंका प्रखंड के गोदरमान में रविवार को 470 रुपये प्रति बैग की दर से किसानों ने यूरिया खाद की खरीद की। यूरिया खाद लेने आये किसानों ने बताया कि पिछले साल समय पर खाद नहीं मिला था। उक्त कारण परेशानी हुई थी। अभी मिल रहा है तो पहले लेकर के सुरक्षित रख ले रहे हैं, ताकि समय पर काम आ जाए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 100 रुपया अधिक दाम लेकर यूरिया खाद खरीदना पड़ रहा है। पिछले साल 320- 330 रुपये प्रति बैग की दर से यूरिया खाद मिला था। फिलहाल आधार का नंबर लेकर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाने के बाद 470 रुपये प्रति बैग मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि अधिक दाम नहीं लिया जा रहा है। 300 रुपये प्रति बैग की दर से आधार लेकर हस्ताक्षर कराने के बा...