यूरिया खाद की कालाबाजारी बंद हो : हरि सिंह
बदायूं, मई 30 -- गांव राजपुर रोशन नगर में शुक्रवार को भाकियू क बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के जिला सलाहकार एवं वरिष्ठ किसान नेता हरि सिंह यादव ने की। उन्होने कहा कि प्रदेश में किसान यूरिया खाद को महंगे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर हैं। किसानों को यूरिया खाद के साथ अन्य सामान जबरन देकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष की जाए। बैठक में सुरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, रामपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, हीरालाल और मेघराज सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खाद वितरण में जबरन वसूली के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.