यूरिया को ले उमड़ी किसानों की भीड़
बगहा, मई 12 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। गन्ना में यूरिया की छिड़काव एवं खरीफ फसल की तैयारी के बीच यूरिया की मांग बढ़ने से बगहा दो प्रखंड स्थित बिस्कोमान केंद्र पर यूरिया को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बगहा दो बिस्कोमान को एक हजार बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है। लेकिन किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए खाद वितरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसानों की भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में यूरिया का वितरण मंगलवार को किया गया। प्रखंड बगहा एक प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार को बताया कि यूरिया वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों को टोकन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब सात सौ किसानों के बीच टोकन का वितरण किया जा चुका है। टोकन के आधार पर किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.