यूरिया को लेकर नैनापुर समिति किसान कर्मचारियों में मारपीट
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- किसान सेवा सहकारी समिति नैनापुर में यूरिया वितरण के दौरान हंगामा हो गया। खाद वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। भीड़ के बीच समिति के एक कर्मचारी के साथ मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद यूरिया वितरण बंद हो गया। सुबह से ही समिति में यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि समिति का एक कर्मचारी किसानों के साथ पक्षपात कर रहा था। आरोप है कि कुछ किसानों को मात्र दो बोरी यूरिया दी जा रही थी, जबकि कुछ लोगों को दस-दस बोरी खाद उपलब्ध कराई जा रही थी। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियों पर बढ़ाई गई उर्वरक उपलब्धता इसी से किसानों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए किसानों की भीड़ ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.