बदायूं, दिसम्बर 10 -- दहगवां। सहकारी समिति दहगवां पर क्षेत्र के दर्जनों किसानों को यूरिया नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि लगातार मांग और कई बार सोसाइटी का चक्कर लगाने के बावजूद कुछ लोगों को खाद मिला और कुछ किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। यूरिया को लेकर किसान परेशान हुए और जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की है। मंगलवार को गांव समसपुर कुंवरी के किसान संजू सहित दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाज की। विरोध व नारेबाजी कर रहे किसानों का आरोप है कि उनकी फसलें खाद के अभाव में खराब हो रही हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि समिति के सचिव के गैर मौजूदगी में सहयोगी द्वारा खाद समिति पर पहुंचने के बाद सिर्फ चेहरा देखकर ही वितरण की जा रही है। जिससे सभी किसानों तक खाद नहीं पहुंच पा रही है। गांव आंतर निवासी खेतल ने बताया की वह खाद लेन...