रायबरेली, जुलाई 25 -- बछरावां, संवाददाता। धान की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए किसान लगातार मशक्कत कर रहे हैं। खाद न मिलने के कारण किसानों की धान की फसल पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र की कसरावां, राजामऊ, सुदौली, इचौली, सहित 11 सहकारी संसाधन समितियां बंद पड़ी है। खाद होने के बावजूद भी खाद वितरित नहीं की जा रही है। जिससे किसान बछरावां कस्बे में स्थित इफको केंद्र पर ही आश्रित हो गए हैं। इफको केंद्र में प्रतिदिन भारी भीड़ लग रही हैं। प्रतिदिन सुबह से ही किसानों की इफको केंद्र के सामने लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। दिन बीतने के बाद शाम तक लाइनों मे लगे रहने के बाद भी एक से दो बोरी खाद ही उन्हें मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: समितियों पर लटक रहे ताले, यूरिया के लाले सबसे बड़ी समस्या फार्मर रजिस्ट्री में आने वाले रजिस्ट्रेशन की समस्याओं...