बेगुसराय, फरवरी 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। यूरिया उर्वरक के विकल्प के रूप में सरकार के द्वारा नैनो यूरिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। नैनो यूरिया के प्रयोग के लिए पिछले कई वर्षों से किसानों के बीच जागरूकता चलाया जा रहा है। लेकिन, व्यापक प्रचार प्रसार के बाद भी किसान लोग नैनो यूरिया के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दूसरी ओर दानेदार यूरिया उर्वरक की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसका कारण बताया जाता है कि अन्य उर्वरक की अपेक्षा यूरिया की कीमत काफी कम है। किसानों को सस्ती दर पर यूरिया उपलब्ध कराने में सरकार को बड़े पैमाने पर सब्सिडी देनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार 45 किलो के एक बोरा यूरिया पर लागत 2004 रुपए पड़ता है। इस पर सब्सिडी देने के बाद 266 रुपए में किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। इस तरह एक बोरा पर 1738 सब्सिडी दी जा रही है। इसके विकल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.