अजीत कुमार, फरवरी 3 -- यूरिया के पैकेट का वजन एक बार फिर से कम कर दिया गया है। किसानों को अब 45 किलो की जगह 40 किलो की यूरिया का कट्टा (बैग) मिलेगा। खेतों में यूरिया के अनियंत्रित प्रयोग पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अपने इस कदम को सरकार भले किसानों और खेती को राहत की बात कह रही है लेकिन इसे आफत माना जा रहा है। यूरिया को लेकर अक्सर मारामारी की खबर आती रहती है। अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) के अनुसार 40 किलो के नए यूरिया के पैकेट में 37% नाइट्रोजन एवं 17 फ़ीसदी सल्फर मिश्रित होगा जो फसलों को कहीं अधिक लाभ पहुंचाएगा। 40 किलो के पैकेट का मूल्य 254 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि 45 किलो के पैकेट का दाम पूर्ववत 266 रुपये 50 पैसे है। सफ्लर मिश्रित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.