लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- यूरिया की इस समय में फसलों में ज्यादा जरूरत नहीं है। इसके बाद भी यूरिया की बिक्री हो रही है। सब्सिडी वाली यूरिया का कहीं दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है इसको लेकर कृषि विभाग ने प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर छापामारी की। औचक निरीक्षण के दौरान यूरिया की जांच की गई। प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर बिना सब्सिडी वाली यूरिया का प्रयोग होता है। अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्लाइवुड फैक्ट्रियों में बिना सब्सिडी वाली यूरिया का प्रयोग होता है। इसकी जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले की तीन प्लाइवुड फैक्ट्री गणेश, प्रगति व किंग प्लाइवुड का निरीक्षण किया गया। वहां यूरिया की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच में सब ठीक मिला। कहीं भी सब्सिडी वाली यूरिया नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.