नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- भारत ने यूरिया का रिकॉर्ड आयात करने का फैसला किया है। नई दिल्ली ने एक ही टेंडर के तहत 2.5 मिलियन मीट्रिक टन ( 25 लाख टन) यूरिया खरीदने पर सहमति जताई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह भारत की सालाना आयात जरूरत का करीब एक चौथाई हिस्सा है। यह कीमत दो महीने पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि एलएनजी सप्लाई में रुकावट से भारत का यूरिया उत्पादन पर असर पड़ सकता है।कितने में हुई खरीद और कौन है खरीदार? सरकारी कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) ने इस डील को अंतिम रूप दिया है। सप्लायर्स ने सबसे कम बोली से मेल खाने पर सहमति जताई, जिससे पूरी मात्रा का कांट्रैक्ट हो सका। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी तट पर डिलीवरी के लिए 1.5 मिलियन टन यूरिया 935 डॉलर प्रति टन पर खरीदा जाएगा। वहीं पूर्वी तट के लिए 1 मिलियन टन 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.