यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, मूकदर्शक जिम्मेदार
हरदोई, जून 1 -- टड़ियावां। यूरिया की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। पीसीएफ और सहकारी समितियों पर भंडारण नहीं होने से किसानों को मजबूर होकर प्राइवेट से महंगे दामों में यूरिया खरीदनी पड़ रही है। सहकारी समिति उनौती के प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि उनके यहां से डिमांड भेजा गया पर यूरिया कब आएगी, इसकी जानकारी नहीं। पीसीएफ के प्रभारी नेकराम ने बताया कि शुक्रवार तक स्टॉक उपलब्ध था। एक से दो दिन में वितरण हो जाने के बाद डिमांड भेजा गया है। कस्बे की समिति के सचिव सुरेश राठौर ने बताया कि यूरिया स्टॉक उनके यहां भी शनिवार को खत्म हो गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने जिले में यूरिया की कमी नहीं होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.