यूरिया की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अन्तर्राज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन, कृषि विभाग और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान 454 बोरे यूरिया बरामद किया है। जिन्हें जनपद से बाहर यमुना नगर और हरियाणा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पिछले कई दिनों से जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने इस संबंध में डीएम उमेश मिश्रा के जानकारी दी। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने ऑपरेशन 'किसान-प्रहरी' के तहत जानसठ पुलिस व एसओजी के साथ कार्रवाई की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.