यूरिया की कालाबाजारी करने पर खाद विक्रेता के विरुद्ध हुई एफआईआर
बिजनौर, जून 8 -- किसानों के हितों से खिलवाड़ और कृषि विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर यूरिया की कालाबाजारी करना खाद विक्रेता को महंगा पड़ गया है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने खाद विक्रेता के खिलाफ यूरिया की कालाबाजारी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। उपकृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा और धामपुर तहसीलदार ने टीम के साथ अफजलगढ़ में छापामारी कर यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी थी। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि अधिकारियों की छापेमारी के दौरान मै० स्वास्तिक खाद भण्डार, अफजलगढ़ में स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के समय पीओएस मशीन में दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रतिष्ठान पर उपलब्ध भौतिक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। जांच टीम द्वारा स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.