बुलंदशहर, मई 30 -- पीसीएफ यूरिया खाद घोटाले में गोदाम के भंडार नायक रामेन्द्र उर्फ गुडडू पर डीएम के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा लगा कर बुलंदशहर जिला कारागार से मेरठ कारागार स्थानांतरित किया। एंटी करप्शन की धारा में भी निरुद्ध किया गया। अन्य अभियुक्तों पर भी एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। 10-11 मई को अनूपशहर गंगा पुल पर जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने तीन ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे इफको कंपनी के यूरिया भर 1575 बैग पुलिस की मदद से बरामद किए थे। जिसमें मौके पर ही खाद की कालाबाजारी को ले जा रहे खाद तस्कर मौ. हारुन पुत्र सोहराब अहमद निवासी गांव हमीरपुर थाना टांडा जिला रामपुर तथा तीन ट्रकों के चालक को मौके पर हिरासत में ले लिया था। यह भी पढ़ें- यूरिया कालाबाजारी में गोदाम के भंडार नायक पर एनएसए की कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी द्वा...