मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन ने यूरिया की कालाबाजारी, नदियों के बढ़ते प्रदूषण, बिजली-पानी संकट और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शनिवार को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि काली और हिंडन नदियां गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई और कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन इसके अ...