यूरिया कालाबाजारी और जबरन जिंक बिक्री पर प्रशासन सख्त, होगी एफआईआर
मुरादाबाद, जून 19 -- ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में किसानों को यूरिया खाद वितरण के दौरान ओवररेटिंग, कालाबाजारी तथा जबरन जिंक पैकेट बेचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह द्वारा किसानों की समस्याएं उठाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने तहसील सभागार में सहकारी समितियों के सचिवों की आपात बैठक आयोजित कर स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एसडीएम ने कहा कि यदि किसी समिति या खाद वितरण केंद्र पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली अथवा खाद की कालाबाजारी की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित सचिव के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि 45 किलोग्राम यूरिया के एक कट्टे का सरकारी मूल्य 26...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.