यूरिया कालाबाजारी : ज्वारखेड़ा पीसीएफ गोदाम की सील खुली, हरिओम शर्मा बने प्रबंधक
बुलंदशहर, मई 20 -- जिले में बहुचर्चित यूरिया कालाबाजारी मामले में जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद सील किए गए पीसीएफ (प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फेडरेशन) के गोदामों की जांच शुरू हो गई है। करीब दस दिनों की लंबी तालाबंदी और सघन जांच-पड़ताल के बाद आखिरकार बुधवार को ज्वारखेड़ा स्थित पीसीएफ के मुख्य गोदाम की प्रशासनिक सील खोल दी गई। वहीं, इस मामले में पीसीएफ के प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा को शासन से सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद अब हरिओम शर्मा को पीसीएफ मुख्यालय से जिले में प्रबंधक के पद पर भेजा है। एआर कॉपरेटिव अमित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच टीम की मौजूदगी में कई घंटों तक चले खाद की बोरियों के भौतिक सत्यापन और बही-खातों के मिलान में स्टॉक सही मिला है। उन्होंने बताया कि गोदाम अभी कुछ कमरे खोले गए हैं शेष गोदामों को भी जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.