गोंडा, जून 17 -- छपिया। यूरिया संकट, बिजली समस्या और संगठन विस्तार को लेकर भोपतपुर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार भारतीय किसान यूनियन की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने की। इस दौरान किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध न होने, बिजली समस्या दूर करने की मांग उठी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में किसान यूरिया की कमी और बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। किसान यूनियन किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरजेश वर्मा, जिला महासचिव लवकुश कुमार, दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, राजेश चौधरी, अरविंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...