जहानाबाद, मई 31 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिले में लक्ष्य के विरुद्ध यूरिया और डीएपी का आवंटन 2 माह में बहुत ही कम हुआ है। जबकि खरीफ फसल में उर्वरक की खपत ज्यादा होती है। अप्रैल और मई माह मिलाकर यूरिया का 1700 मीट्रिक टन के विरुद्ध 1368 तथा डीएपी 650 के विरुद्ध 492 मीट्रिक टन आवंटन हुआ है। इधर, रोहिणी नक्षत्र चल रहा है। इसी नक्षत्र में खरीफ फसल की बुवाई शुरू हो जाती है। जिले में धान की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। जिसके कारण जिला को धान का कटोरा भी कहा जाता है। लेकिन यूरिया और डीएपी का आवंटन कम आने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...