यूरिन सैंपल देने को भटक रहीं महिलाएं, शौचालय बदहाल
फतेहपुर, जुलाई 15 -- चौडगरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में महिलाओं को यूरिन सैंपल देने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के महिला शौचालय में पानी की टंकी वर्षों से फटी होने के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में जांच के लिए आने वाली महिलाओं को पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शौचालय के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से मरीजों व तीमारदारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। शौचालय के पीछे इस्तेमाल की गई सिरिंज, जांच किट, दवाओं के रैपर समेत बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल कचरा खुले में फेंककर उसमें आग लगा दी गई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच सरकारी अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के नियमों की अनदेखी स्वास्थ्य विभाग के दावों पर सवाल खड़े कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.