यूबीआई औराई में शार्ट सर्किट से लगी आग, हड़कंप
भदोही, मई 12 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। गार्ड की बहादुरी से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। उक्त बैंक शाखा में कर्मी अपना काम कर रहे थे। सोमवार का दिन होने के कारण ग्राहकों की भीड़ ज्यादा थी। इस बीच, एक कमरे से धुआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। बैंक में मौजूद ग्राहक बाहर भागने लगे। इस बीच, बैंक के अफसरों ने मामले की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दिया। इसके साथ ही आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में आग से कॉलोनी में मचा हड़कंप गार्ड के साथ ही दमकल विभाग के जवानों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। प्रभारी दीवान राम सनेज ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। संयोग ही अच्छा था कि समय पर काबू पा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.