लखनऊ, मई 2 -- यूपी एसटीएफ ने दरोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान टेलीग्राम के माध्यम से ठगी के मामलों में दो आरोपियों अमन कुमार और निखिल ठाकुर को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर के निवासी हैं। एसटीएफ के अनुसार यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 14 व 15 मार्च को हुई लिखित परीक्षा के दौरान एक गिरोह ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ठगी पेपर लीक होने का दावा कर ठगी का प्रयास किया था। एसटीएफ के उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपी अमर को बिहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने अपने साथी सूर्यांश के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले टेलीग्राम चैनल पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। टेलीग्राम पर यूपीएसआई एक्ज...