लखनऊ, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत मिली है। सुनवाई के बाद उन्हें वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने के आधार पर हरी झंडी दे दी गई है, यानी वे मतदाता सूची में बने रहेंगे। राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें से करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है और उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेंगे। फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने के मामलों में अब तक 44,952 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इनमें 27,118 लोगों के नाम एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण के कारण हटाए गए हैं, जबकि 10,014 लोगों ने स्वयं आवेदन देकर अ...