यमकेश्वर, मई 8 -- उत्तराखंड का यमकेश्वर दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मिलन और विकास कार्यों का साक्षी बना। इस दौरान योगी के पैतृक गांव में ओपन जिम भी खुला। सीएम योगी और उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी साथ में एक्सरसाइज करते दिखे। योगी आदित्यनाथ और धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गुरुवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने महादेव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीविष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग कर परिवा...