यूपी 81 ईसी सीरीज समाप्त, फैंसी नंबरों के लिए 28 से ऑनलाइन बोली
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। आरटीओ में वाहन पंजीकरण की यूपी 81ईसी सीरीज समाप्त हो गई है। इसके बाद अब नई यूपी 81ईडी सीरीज शुरू की जा रही है। इस सीरीज के फैंसी और आकर्षक नंबरों के लिए ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी। एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार ने बताया कि पुरानी सीरीज के सभी नंबर आवंटित हो चुके हैं। नए वाहन खरीदने वाले लोगों को अब नई सीरीज के नंबर मिलेंगे। इस नई सीरीज में सभी फैंसी नंबरों के लिए बोली लगाई जाएगी। इच्छुक वाहन स्वामी 28 मई से ऑनलाइन आवेदन कर बोली में हिस्सा ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- नई सीरीज नंबर बुक करने का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.