अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़। यूपी 81 ईई वाहन पंजीकरण की सीरीज 25 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। पंजीयन अधिकारी ने बताया कि नई सीरीज यूपी 81 ईएफ 27 अगस्त से शुरु हो जाएगी। नई सीरीज के नंबर 27 अगस्त पूर्वान्ह से ऑन लाइन नीलामी के माध्यम से लिए जा सकते हैं। नई सीरीज में वीआईपी, वीवीआईपी व अन्य पंजीकरण लेने के इच्छुक लोग ऑन लाइन नीलामी के माध्यम से नंबर प्राप्त कर सकते है। यह भी पढ़ें- दूसरी बार की नीलामी के नतीजे जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...