यूपी 112 रिस्पांस में भदोही पुलिस का शानदार प्रदर्शन
भदोही, जुलाई 1 -- भदोही, संवाददाता। यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में भदोही पुलिस शानदार प्रदर्शन करते हुए जोन स्तर पर जून माह में पीआरबी पुलिस प्रथम तो प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त की है। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंच रही है। एसपी अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन एवं एएसपी शुभम अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में यूपी की 112 नंबर पुलिस आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को त्वरित सहायताप्रदान कर रही है। इसी क्रम में भदोही यूपी-112 पुलिस टीम द्वारा सजगता और तत्परता से कार्य करते हुए रिस्पांस टाइम में लगातार उल्लेखनीय सुधार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि माह जून-2026 की समीक्षा में यूपी-112 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम की जोन स्तर की रैंकिंग में पुलिस को पुन: प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.