यूपी-112 में 169 पुलिसकर्मियों का तबादला
बिजनौर, जुलाई 2 -- बिजनौर। एसपी अभिषेक झा ने जनपद में यूपी-112 परियोजना के संचालन को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के क्रम में जनपदीय पुलिस से 169 पुलिसकर्मियों को यूपी-112 परियोजना में स्थानांतरित किया है। पुलिस विभाग के अनुसार यूपी-112 परियोजना में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को परियोजना से स्थानांतरित किए जाने के बाद रिक्तियां बन गई थी। स्थानांतरण आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किए गए। जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में 62 हेड कांस्टेबल, 92 कांस्टेबल, तीन महिला हेड कांस्टेबल तथा 11 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.