यूपी 112 टीम ने फंदे पर झूल रही महिला को सीपीआर देकर बचाई जान
सोनभद्र, मई 18 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में यूपी 112 की पुलिस टीम ने सूझबूझ, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए फांसी के फंदे पर झूल चुकी महिला की जान बचा ली। पुलिस जवानों ने बंद कमरे की खिड़की तोड़कर महिला को नीचे उतारा और उसकी सांसें थम जाने पर तत्काल सीपीआर देकर दोबारा जीवनदान दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। चोपन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के पास स्थित अम्मा टोला निवासी अनिल कुमार पुत्र रमेश कुमार अपनी पत्नी छोटी के साथ किराये के मकान में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी 112 टीम ने फंदे पर लटकी महिला को सीपीआर देकर बचाई जान बताया जाता है कि शनिवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज पत्नी छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.