बरेली, फरवरी 28 -- जनपद में आपातकालीन पुलिसिंग व्यवस्था को और सशक्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी 112 को 16 नई स्कॉर्पियो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस ऑफिस परिसर से इन सभी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन नई स्कॉर्पियो वाहनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक वाहन में दंगा नियंत्रण किट, मेडिकल किट, रेनकोट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा संचार व्यवस्था को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बना रहे। इन गाड़ियों के आने के बाद जनपद में यूपी 112 के बेड़े में गाड़ियों की संख्या 85 हो गई है। इस दौरान एसपी साउथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.