यूपी 112 को दूसरे चरण में मिलेंगे 425 नए वाहन
लखनऊ, सितम्बर 8 -- यूपी 112 के बेड़े में जल्द 425 नए वाहनों के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यूपी 112 परियोजना के दूसरे चरण में 425 नए वाहनों की खरीद का निर्णय किया है। इनमें 140 इनोवा, 225 स्कार्पियो और 60 पल्सर बाइक शामिल होंगी। गृह विभाग ने इसके अलावा पुलिस विभाग के पुराने निष्प्रयोज्य वाहनों के बदले नए वाहनों की खरीद के आदेश भी जारी किए हैं। विभिन्न जिलों में पुलिस के पुराने वाहनों के बदले कुल 1323 नए वाहन खरीदे जाएंगे। इन वाहनों की खरीद के लिए 87.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.