एटा, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के तहत 25, 26 एवं 27 अप्रैल को 11 केन्द्रों पर लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा को आने वाले परीक्षार्थियों को केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए यातयात संचालन एवं गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी देने को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की डयूटी लगायी गई है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के आदेश के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुचारु आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड्स परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे डीएम, लिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.