फतेहपुर, अप्रैल 28 -- इस बार यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन कई अभ्यर्थियों के लिए यादगार बन गया। वजह बना एक ऐसा सवाल, जिसने परीक्षा केंद्र के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर निकलने के बाद भी उम्मीदवारों को उलझाए रखा। दूसरी पाली के प्रश्नपत्र में पूछा गया कि भारत में सोशल मीडिया ऐप TikTok पर प्रतिबंध कब लगाया गया था। सवाल के साथ जून 2020, जुलाई 2021, जून 2018 और जुलाई 2019 जैसे चार विकल्प दिए गए थे। सवाल देखने में आसान जरूर था, लेकिन परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने माना कि वह सही जवाब को लेकर कन्फ्यूज हो गए थे। कुछ ने अंदाजे से उत्तर लगाया तो कई उम्मीदवार सवाल छोड़कर आगे बढ़ गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर सबसे ज्यादा चर्चा इसी सवाल की होती रही। कई अभ्यर्थी मोबाइल निकालकर गूगल पर इसका जवाब सर्च करते नजर आए।करेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.