मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच शुरू हो गई है। 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर प्रक्रिया पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आई। एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। दोनों पाली में पहले दिन कुल 3189 अभ्यर्थी रहे। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उत्साह: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच 15276 अभ्यर्थियों ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रथम पाली में कुल 7 920 पंज...