नई दिल्ली, जून 1 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 41 हजार से ज्यादा पदों पर चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। अप्रैल 2026 में लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार की ओर से हुई समीक्षा बैठक में साफ संकेत मिले हैं कि अंतिम परिणाम सितंबर 2026 में घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों की निगाहें अब रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिक गई हैं।मुख्यमंत्री ने की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तर...