वरिष्ठ संवाददाता, जून 10 -- यूपी के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात के बाद मृतक शिवकुमार की पत्नी आकांक्षा का आरोप है कि हमलावरों का असली निशाना वह थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावर पहले आकांक्षा की ओर बढ़े, लेकिन शिवकुमार उनके सामने आ गया। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कुछ संदिग्ध युवक स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे। परीक्षा केंद्र से करीब 500 मीटर दूर मौका मिलते ही उन्होंने वाहन को घेर लिया। वारदात के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव था, जिससे स्कॉर्पियो की रफ्तार धीमी हो गई और हमलावरों को हमला करने का अवसर मिल गया। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि विवाह के समय उसके भाइयों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। चार माह बाद वही धमकियां हकीकत मे...