बलिया, जुलाई 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक हॉकी टीम में जनपद के शशि शेखर राय का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश की 18 सदस्यीय हॉकी टीम में चयनित शशि मीड फील्डर हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में दिल्ली में आयोजित सब जूनियर एकेडमी नेशनल तथा वर्ष 2023 में तमिलनाडु में आयोजित जूनियर एकेडमी नेशनल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। शशि वर्तमान में स्पोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया के लखनऊ में संचालित केंद्र में हॉकी का अभ्यास करते हैं। जनपद के सोहांव निवासी निरंजन एवं पूनम राय के पुत्र शशि शेखर राय को खेल का हुनर विरासत में मिला है। यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया जूनियर में खेलेंगे चिराग गुप्ता पिता निरंजन राय वॉलीबॉल के राष...