नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यूपी-हरियाणा सीमा पर किसानों के भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इस दौरान डीएम मेधा रूपम और एडीएम फरीदाबाद अंजलि श्रोत्रिय की अध्यक्षता में भूमि के नामांतरण एवं सीमांकन समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर टोपोग्राफिकल सर्वे करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की समिति गठित होगी। बैठक में फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर की राजस्व टीम, भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों के हित की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से टॉपोग्राफी सर्वे और पैमाइश कर भूमि की पहचान के लिए गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद के राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी, जो आधुनिक तकनीक (टीएसएम विधि) द्वारा भूमि का सर्वे एवं सीमांकन करेगी। यह...