बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर खेत और रास्ते के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में डेढ़ माह बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह मुकदमा सोनीपत में दर्ज हुआ। पुलिस ने घटना में नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। हरियाणा पुलिस ने घटनास्थल बागपत का बताते हुए विवेचना बड़ौत ट्रांसफर कर दी। इसके बाद बड़ौत पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। सोनीपत के थाना सदर में दर्ज मुकदमे के अनुसार बिमारपुर निवासी महबूब ने बताया कि गत 12 मई की शाम वह परिवार के साथ यूपी-हरियाणा सीमा में स्थित खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। तभी हरियाणा की ओर से आए दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए खेत में जाने से रोक दिया। शिकायत में बताया कि नफीस, हुसैन, खलील, नदीम, जुबैर और सलीम सहित नौ आरोपी पहले ...