यूपी हरियाणा के किसानों में हुआ जमीन पर जातीय संघर्ष-दो पुलिसकर्मी घायल
सहारनपुर, मई 17 -- गंगोह संवाददाता। गांव सौराजपुर तकीपुर के मजरे बानूखेडी में यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच भूमि पैमाईश को लेकर जातीय संघर्ष हो गया। हल्का लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हेडकांस्टेबिल पर जानलेवा हमला, सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं में मुकदमा कायम करके पुलिस ने धरपकड शुरु कर दी है। हल्का लेखपाल अरविन्द कुमार पुत्र सत्यपाल द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि करनाल हरियाणा के ग्राम खेड़ी मानसिंह निवासी बिरमबती पत्नी रणधीर सिंह व मंजीत पुत्र रणधीर सिंह के प्रार्थनापत्र पर पैमाईश करने हेतू एसडीएम व तहसीलदार के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस पार्टी को लेकर बानूखेडी गई थी। यह भी पढ़ें- जमीन पर दो पक्षों की दावेदारी, पूर्व में जानलेवा हमला करने का मामला हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.