लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुपालन विभाग एवं ड्रीम्स नामक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय यू पी स्मॉल लाइवस्टोक कांक्लेव 2026 गुरुवार को समाप्त हो गया। अन्तिम दिन बकरी पालन, भेड़ पालन एवं सूकर पालन की योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया गया तथा प्रदेश में कार्यरत लघु पशु क्षेत्र के उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पशुपालकों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं उनके विकास में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है इस पर और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...